मुझे याद है कि नोंवीं- दशवीं तक की पढाई के बाद भी जब मैं यह सोचता था कि इश्वर के होने का क्या प्रमाण है तो एक बात जो बिलकुल चमत्कृत सी करती थी कि दिल जो लगातार धड़क रहा है बगैर मेरी इच्छा के; यह तो ईश्वरीय चमत्कार ही हो सकता है और क्या?अब शायद न तो प्रमाण ढूँढने की कोशिश होती...
दिल या हृदय- शरीर का एक ऐसा अंग जो अनवरत धड़कता रहता है. इसकी धड़कन ही हमारे जीवित होने का प्रमाण है. यह रुका तो जीवन ख़त्म. मां के गर्भ में जब भ्रूण करीब ५-८ सप्ताह का होता है, तब से दिल की धडकन जो शुरू होती है तो फिर मृत्यु के साथ ही बंद होती है. कुदरत का करिश्मा है यह ...
स्वास्थ्य शब्दावली २ :"आँखों से खुदा का नूर झलकता है""आपकी झील सी आँखों में डूब उतरने को जी चाहता है" हमारे शरीर का कोई एक अंग जो हमें सबसे ज्यादा आकर्षित करता है विस्मित करता है तो वह है "आँखें"साहित्य "नयनों" को अलग अलग तरह से वर्णित करता रहा है. इससे सम्बंधित कई श...
स्वास्थ्य शब्दावली १ गुणसूत्र (chromosome - क्रोमोज़ोम ): आधुनिक जीव विज्ञान में हुई सबसे शानदार खोज गुणसूत्र का पता लगना और समझना है. ये सूत्र/ डोर के सामान संरचनाएं हैं जो हर कोशिका की नाभि(nucleus ) में पाई जाती हैं. जैसे धागा अपने ऊपर ही उमठ कर मोटा धागा बन जाता है और फिर उसे ...
आज कोई अंग विशेष से सम्बंधित न हो कर ऐसे शब्दों से शुरू कर रहा हूँ जो शरीर की मौलिक संरचना को समझने के लिए आवश्यक हैं:कोशिका (सेल- cell): जैसे दीवार ईंटो से बनी होती है शरीर कोशिकाओं से. कोशिका सबसे सूक्ष्म इकाई है जो जीवित होती है- जैसे अणु किसी भी पदार्थ का सूक्ष्मतम कण होत...
अभिवादन!अपनी जुबान में आप सबों से "वर्धमान" के जरिये रूबरू तो होता रहा हूँ मगर हिंदी ब्लॉग जगत में शामिल होने का एक जो उद्देश्य था कि अपनी भाषा में शरीर और स्वस्थ्य के उपर कुछ लिखूं.थोड़ा प्रयास किया भी मगर अधूरा और असंतुष्ट ही रहा.अब इस नए ब्लॉग "हमारा शरीर : हमारी भाषा" क...